Home

झारखंड: इतिहास, संस्कृति, त्योहार और जनजातीय जीवन की अनूठी विरासत

लेखक: चेतन कुमार

झारखंड भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक ऐसा राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध खनिज संपदा, घने जंगलों, ऊँचे पहाड़ों और विविध जनजातीय संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। "झारखंड" शब्द का अर्थ है "जंगलों की भूमि" यह राज्य केवल प्राकृतिक संसाधनों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राचीन परंपराओं, लोक कलाओं, त्योहारों और जनजातीय जीवन शैली के लिए भी विशेष पहचान रखता है।

15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड भारत का 28वाँ राज्य बना। यह तिथि महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक Birsa Munda की जयंती के अवसर पर चुनी गई थी।